कुमावत समाज मुकुंदगढ़ में सामाजिक सुधार के संकल्प हेतु कार्यकारिणी गठित
कुमावत समाज मुकुंदगढ़ में सामाजिक सुधार के संकल्प हेतु कार्यकारिणी गठित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुन्दगढ़ : कस्बे के श्री गंगेश्वर महादेव मन्दिर में कुमावत समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता आनन्द लाल सिरस्वा ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के जिला अध्यक्ष श्रीराम गूरी तथा विशिष्ठ अतिथि जिला महामंत्री ताराचन्द मणास रहे। बैठक में विजय कुमार बड़ीवाल वार्ड नंबर 1 को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जिनका माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
श्रीराम गुरी ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। ताराचन्द मणास ने बताया कि समाज को संगठित किया जाये व शैक्षणिक आधार पर भावी पीढ़ी को दिशा एवं मार्गदर्शन दिया जाये।
सर्वसम्मति से सत्यनारायण घोडेला, विकास मारवाल, सूर्यकान्त पोरवाल एवं डॉ. राकेश कुमावत को उपाध्यक्ष पद एवं डॉ. जयप्रकाश प्रजापति को सचिव तथा मुकेश पोरवाल को सहसचिव नियुक्त किया गया।
बैठक में नरोत्तम किरोड़ीवाल मंत्री पद एवं दीपक पोरवाल सहमंत्री, मुकेश मारोठिया कोषाध्यक्ष, मनोज घोडेला मीडिया प्रभारी, आनन्द लाल सिरस्वा, प्रहलाद खोवाल संरक्षक, एवं दयाशंकर पोरवाल आयोजक व दिनेश चेजारा नेमीचंद, रहीश, जुगल किशोर, सुरेंद्र, चिरंजीलाल, राजेंद्र, राजकुमार, महेश, प्रभुदयाल, नंदकिशोर, महेंद्र दादरवाल, सुनील सहित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाजहित में एकजुट होकर सामाजिक उत्थान हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037711


