ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, खाटू दर्शन से पहले टूटा परिवार का सपना
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, खाटू दर्शन से पहले टूटा परिवार का सपना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : रींगस–खाटूश्यामजी मार्ग पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चौमू पुरोहितान के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
एएसआई सांवताराम गुर्जर ने बताया कि मृतका की पहचान नींदड़-बेनाड़ निवासी मधु कुमावत के रूप में हुई है। ट्रैक्टर और बाइक दोनों ही खाटूश्यामजी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद ट्रैक्टर का टायर युवती के ऊपर से निकल गया, जिससे शरीर बुरी तरह कुचल गया।
बताया जा रहा है कि मधु बाबा श्याम के दर्शन के लिए निकली थी, लेकिन दर्शन से पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043534


