धोद में अरावली-बचाओ-अभियान को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च:सरकार की पर्यावरण विरोधी नीतियों का जताया विरोध, जिलाध्यक्ष बोलीं- प्रकृति से जुड़े मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं
धोद में अरावली-बचाओ-अभियान को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च:सरकार की पर्यावरण विरोधी नीतियों का जताया विरोध, जिलाध्यक्ष बोलीं- प्रकृति से जुड़े मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं
धोद : धोद में अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर पैदल मार्च का आयोजन किया गया। मुख्य बाजार से शुरू होकर यह मार्च उपखंड मुख्यालय तक निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार की पर्यावरण विरोधी नीतियों का विरोध जताया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सब कुछ बेचने में लगी है और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। गिठाला ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर आरोप लगाया कि वे केवल भ्रमण करने में व्यस्त हैं, जबकि प्रदेश की जनता और प्रकृति से जुड़े मुद्दों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
सुनीता गिठाला ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री केवल उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे हैं और सरकार ‘चंदा दो और धंधा लो’ की नीति पर चल रही है। उनके अनुसार जो चंदा देता है, उसी को धंधा दिया जा रहा है।
अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के संदर्भ में गिठाला ने कहा कि अरावली केवल पहाड़ नहीं, बल्कि लाखों लोगों के जीवन, जल और पर्यावरण से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट आमजन की भावनाओं को समझते हुए अरावली संरक्षण के पक्ष में फैसला देगा। पैदल मार्च के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरावली को बचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने सरकार से खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043607


