[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर घायल

स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को कुचला, एक युवक ने तोड़ा दम

उदयपुरवाटी : कस्बे के झुंझुनू स्टेट हाईवे पर बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। इंद्रपुरा बस स्टैंड के पास स्थित शराब ठेके के निकट हुए इस भीषण हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार झुंझुनू की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मामराज सैनी (27) पुत्र बनवारी लाल सैनी, निवासी किरोड़ी नोहरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा बृजमोहन (21) पुत्र भंवरलाल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीकर रेफर, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहन से राजकीय अस्पताल पहुँचाया। जहाँ से घायल युवक को चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। थाने के एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि बुधवार देर शाम इंद्रपुरा बस स्टैंड से पहले शराब ठेका के पास सड़क हादसा हुआ था। पुलिस ने मृतक मामराज के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ फरार वाहन की तलाश और जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद किरोड़ी नोहरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles