नीमकाथाना में शहीद रामकुमार गुर्जर की 54वीं पुण्यतिथि मनाई:यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल ने श्रद्धांजलि दी
नीमकाथाना में शहीद रामकुमार गुर्जर की 54वीं पुण्यतिथि मनाई:यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल ने श्रद्धांजलि दी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में शहीद रामकुमार गुर्जर की 54वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित इस कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और शहीद के पुत्र खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुष्प वर्षा कर दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीद रामकुमार गुर्जर की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने सामाजिक सुधार आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। लोगों ने शहीद स्मारक पर फूलमालाएं चढ़ाकर मौन भी रखा।
‘रामकुमार ने अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाई’
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अपने संबोधन में कहा- 70 के दशक में जब अपराधियों का बोलबाला चरम पर था, तब शहीद रामकुमार गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने ‘सुरक्षा दल’ नामक एक संगठन बनाया था। इस दल ने गांव-ढाणियों में घूमकर जनता को अपराधियों के खिलाफ जागरूक किया। 28 दिसंबर 1971 को अपराधियों ने रामकुमार गुर्जर को गोली मारकर शहीद कर दिया था।
‘हर साल इस दिन किसान सम्मेलन का आयोजन’
विधायक धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि हर साल 28 दिसंबर को नीमकाथाना में श्रद्धांजलि सभा के बाद ढाणी चबूतरावाली (रामकुमारपुरा) में किसान सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इस सम्मेलन में राजस्थान के जनप्रतिनिधि, नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होते हैं। इस वर्ष भी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सहित कई लोग पहुंचे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043371


