जन्मदिन पर पर्यावरण का संदेश, सुभाष चंद्र भूत को भेंट किया पौधा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे के समाजसेवी एवं व्यवसायी सुभाष चंद्र भूत को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान के तहत पौधा भेंट किया गया। ऑक्सीजन जन आंदोलन से जुड़े वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू ने उन्हें पौधा सौंपते हुए उसकी देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी दी।
इस अवसर पर सुभाष चंद्र भूत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू द्वारा चलाए जा रहे एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू ने बताया कि उनके द्वारा अब तक तीन लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान सुभाष चंद्र भूत के परिवारजन भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019788


