[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रणवा को एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड, काठमांडू में होगा सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

रणवा को एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड, काठमांडू में होगा सम्मान

रणवा को एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड, काठमांडू में होगा सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

डूंडलोद : अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वैश्विक शान्ति सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में डूंडलोद ग्रुप्स ऑफ स्कूल्स के सचिव बनवारी लाल रणवा को एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 29 दिसम्बर 2025 को काठमांडू, नेपाल में आयोजित भव्य समारोह में नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा द्वारा प्रदान किया जाएगा।

समारोह में 25 देशों के राष्ट्र ध्वजों के सानिध्य में तथा नेपाल सरकार के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रणवा का अभिनन्दन किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की वैश्विक यात्रा को प्रोत्साहित करने, उत्कृष्ट प्रतिभा, प्रभावशाली व्यक्तित्व, दूरदर्शी कार्ययोजना एवं विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका के लिए दिया जा रहा है।

यह सम्मान नेपाल में गठित बोर्ड सलाहकार समिति के प्रमुख एवं जापान में नेपाल के पूर्व राजदूत डॉ. विष्णु हरि नेपाल द्वारा किए गए अवलोकन एवं अनुशंसा के आधार पर प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

Related Articles