[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण

समाजहित में परोपकार की भावना सर्वोपरि : डॉ राजकुमार शर्मा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

मुकुंदगढ़ : कस्बे में मुख्य बाजार के निकट वार्ड 16 में संतोष देवी-ओमप्रकाश पचलंगिया की स्मृति में उनके सुपुत्रों की ओर से निर्मित शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण समारोह शनिवार को हुआ।अघोरी बाबा शैलेंद्रनाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ राजकुमार शर्मा थे। अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन मनीष चौधरी ने की। समाजसेवी कैलाश चोटिया, डॉ भास्कर बी रावल, पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, गौड़ ब्राहमण महासभा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला, पवन पुजारी, शिवचरण पुरोहित, महेश बसावतिया, डॉ सुरेंद्र शर्मा, गुलझारी लाल शर्मा, रामचंद्र शर्मा पाटोदा, भाजपा नेता महेश शर्मा सीकर विशिष्ट अतिथि थे।

मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार ने समाज हित में परोपकार की भावना को सर्वोपरि बताते हुए कि पचलंगिया परिवार जनहित और समाज सेवा के कार्यो में सदैव अग्रणी रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष पवन पचलंगिया,राकेश पचलंगिया,पार्षद प्रमोद पचलंगिया,विनोद,विशंभर,संपत व विप्र सेना अध्यक्ष नागर पचलंगिया ने अतिथियों का स्वागत किया।इस मौके पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ व शाम को पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन भी किया गया।ललित शर्मा व मंडली के गायकारों ने पाठ का वाचन कर भजनों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में रामावतार पचलंगिया, राजेंद्र पचलंगिया, सांवरमल पचलंगिया, श्रीराम, भंवरसिंह पटवारी, रामनाथ बांगड़वा, मुरारी लाल मुरारका, अरविंद देवड़ा, बनवारी लाल शर्मा, डॉ आत्माराम शर्मा, विप्र मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप बिंयाला, आत्माराम जोशी, नवीन सहल, सीडीईओ अशोक शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष शहजाद चौपदार, पार्षद विशंभर बील, कपिल सैनी, बजरंगलाल सैनी, मूलचंद सैनी, सीपी जांगिड़, रमेश दर्जी, राजकुमार चेजारा, सतीश नायक, अशोक बेरवाल, उमेश सैन, अंतर्राष्ट़ीय लोक गायकार डॉ संजय बिर्ख, अमित बिर्ख, रक्षपाल शर्मा, अशोक सुरोलिया, शिवकुमार गनेड़ीवाला, ओपी बिर्ख, लाखन सिंह राठौड, इंद्राज सिंह मील, अनिल जेजूसऱ, वसीम तगाला, आरिफ चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles