[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शनि मंदिर परिसर में पौष बड़ा महोत्सव आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

शनि मंदिर परिसर में पौष बड़ा महोत्सव आयोजित

शनि मंदिर परिसर में पौष बड़ा महोत्सव आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

मुकुंदगढ़ : शहर के वार्ड नंबर 20 स्थित शनि मंदिर परिसर में शनिवार को पौष बड़ा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिर पुजारी नेमीचंद भार्गव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिदेव महाराज को 21 किलो दाल के बड़े व 51 किलो गाजर के हलवे का भोग अर्पित किया गया।

मंदिर परिसर में पुजारी रवि भार्गव के सानिध्य में हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद बाबा की महाआरती कर भोग लगाया गया तथा शनि महाराज का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में युवा पार्षद अजय सैनी, केलाश खारिया, शायर सिंह, होती लाल डोटासरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, राजेंद्र भार्गव, सुरेश शर्मा, मुरारी शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। भोग अर्पण के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

Related Articles