नीमकाथाना में दिनदहाड़े चोरी, गायत्री महायज्ञ में गया था परिवार
नीमकाथाना में दिनदहाड़े चोरी, गायत्री महायज्ञ में गया था परिवार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : शहर के वार्ड नंबर 33 में दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। परिवार के महायज्ञ में शामिल होने के दौरान चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए।
मकान मालिक कैलाशचंद शर्मा के अनुसार वे सुबह 9 बजे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गए थे। दोपहर 2:30 बजे लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और कमरों में सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठी, तीन चांदी की अंगूठियां, पाजेब और शादी के महंगे कपड़े ले गए।
सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध युवक रेकी करते नजर आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035765
