[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दर्शन कराने के बहाने बुजुर्ग महिला की चेन लूटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दर्शन कराने के बहाने बुजुर्ग महिला की चेन लूटी

खाटूश्यामजी में महाराष्ट्र से आई श्रद्धालु बनी शिकार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी में महाराष्ट्र से आई 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रद्धालु के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हो गई। अपने परिवार के साथ बाबा श्याम के दर्शन करने आई पीड़िता की सोने की चेन लूटी। महाराष्ट्र पहुंचकर महिला ने मुकदमा दर्ज कराया, जो अब खाटूश्यामजी पुलिस थाने में ट्रांसफर हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बुजुर्ग महिला उषा सुधीर उपाध्याय ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ राजस्थान आई थी। यहां जयपुर घूमने के बाद वह परिवार के साथ 21 दिसंबर को खाटू में सुबह करीब 10 बजे बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए पहुंच गए। यहां पर दर्शनों के लिए लंबी कतार लगी हुई थी, तो वे भी लाइन में लग गए।

डेढ़ लाख की कीमत की सोने की चेन तोड़ी

इसी दौरान वहां पर चार महिलाएं आई और उन्होंने बताया कि वह मंदिर में दर्शन करने के लिए उनकी मदद करेगी। करीब 1 घंटे तक महिलाएं उनसे बात करती रही। इसी दौरान उन्होंने बुजुर्ग महिला की सोने की चेन तोड़ ली। जिसका वजन करीब 15 ग्राम और कीमत डेढ़ लाख रुपए है।

जिसके बाद उषा ने महाराष्ट्र के कशिमिरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। वहां पर पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज करके इसे खाटूश्यामजी पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया। फिलहाल मामले की जांच ASI श्रवण कुमार कर रहे हैं।

Related Articles