[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाज के गणमान्य लोगों का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाज के गणमान्य लोगों का किया सम्मान

प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाज के गणमान्य लोगों का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : ख़लीफ़ा वेलफ़ेयर सोसाइटी (KWS) राजस्थान की ओर से गुरुवार को बीकानेर में चौथा प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े ही ख़ुशगवार और अनुशासित माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। सोसाइटी के सदर डॉ. अय्यूब अली कुरैशी के मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से यह आयोजन सफल रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अय्यूब अली भाटी, तनवीर अहमद और बीकानेर यूथ टीम की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने मेहमाननवाज़ी और व्यवस्थाओं को बेहतरीन ढंग से अंजाम दिया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, अतिथि और बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे। प्रतिभावान बच्चों को मोमेंटो व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी मेंबर जावेद कुरैशी झुंझुनूं ने बताया कि सोसाइटी स्टूडेंट की फीस में हेल्प ओर समाज़ के जो युवा विदेश कमाने के लिए जाते हैं उनके लिए बिना ब्याज पैसों की व्यवस्था करती है। सोसायटी की ओर से अभी तक लगभग 91 युवाओं की मदद की जा चुकी है।

Related Articles