शेखावाटी में दूसरी बार सजा देशभर के इंफ्लुएंसर्स का महाकुंभ
सीकर में किरण ग्लोरी अवॉर्ड 2025 – सीजन 2 का भव्य समापन
सीकर : शेखावाटी अंचल में एक बार फिर देशभर के सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स का भव्य संगम देखने को मिला। जयपुर रोड स्थित लोहिया रिसॉर्ट में 9 दिसंबर 2025 को किरण ग्लोरी अवॉर्ड 2025 – सीजन 2 का भव्य आयोजन किया गया। इस सोशल मीडिया अवॉर्ड शो का आयोजन किरण चौधरी द्वारा किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए नामचीन सोशल मीडिया क्रिएटर्स, कलाकारों एवं सेलेब्रिटी गेस्ट्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम में टीवी एक्ट्रेस सोनिया सिंह, बिहार से आई सेलिब्रिटी गेस्ट किरन सिंह तथा इंस्टाग्राम सेंसेशन क्यूट बाईसा टीना राव (अहमदाबाद) विशेष रूप से मौजूद रहीं। मनोरंजन के लिए जूनियर गोविंदा और जूनियर अमिताभ की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया, वहीं सिंगर राज कुमार सहित अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार साधना सेठी, डॉ. सम्पत्ति मिश्रा, सनू मोदी, दीपिका चौधरी और आरजे सूरज रहे। अतिथियों ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया युवाओं के लिए एक मजबूत करियर प्लेटफॉर्म बन चुका है और शेखावाटी जैसे सांस्कृतिक क्षेत्र में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को नई पहचान मिलती है।
इस अवसर पर सोशल मीडिया क्रिएटर कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
फैशन रैंपवॉक कैटेगरी में ललिता नेगी, अमिता रंजन, रूबी सिंह एवं अनु-सरिता,
डांस कैटेगरी में आशा देवी, हेमलता गुज़र, साधना अवस्थी, प्रयागराज गडवशी एवं ट्विनपरी,
जबकि एक्टिंग एवं सिंगिंग कैटेगरी में अजीत रोहिल्ला और मनीष खंडेलवाल को सम्मान प्रदान किया गया।
सभी विजेताओं को टीवी एक्ट्रेस एवं इंस्टाग्राम सेलेब्रिटी गेस्ट्स द्वारा क्राउन, सैश और ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की मेजबानी आरजे इमरान ने की। एसोसिएट पार्टनर के रूप में रियल्ज़ ब्यूटी केयर (सरदाबा राठौर, अहमदाबाद) और तनिष्का मेकओवर (करिश्मा शर्मा) का सहयोग रहा। आयोजक किरन चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सोशल मीडिया क्रिएटर्स को मंच प्रदान कर उनके टैलेंट को सम्मानित करना तथा शेखावाटी व सीकर की सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047500


