झुंझुनूं रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाने की मांग, 1 जनवरी से चलेगा ‘झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन’ जन संघर्ष अभियान
झुंझुनूं रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाने की मांग, 1 जनवरी से चलेगा ‘झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन’ जन संघर्ष अभियान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं रेलवे स्टेशन को रेलवे जंक्शन का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति द्वारा 1 जनवरी 2026 से ‘झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन’ जन संघर्ष अभियान चलाया जाएगा। समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि 1 जनवरी को दोपहर 1:15 बजे रेलवे स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक एवं जयपुर मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
अग्रवाल ने बताया कि अभियान में झुंझुनूं से होकर नई रेल लाइनों के निर्माण, नई रेल सेवाएं शुरू करने और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांगें शामिल हैं। इसमें झुंझुनूं को चनाना, खेतड़ी, पिलानी, चूरू, नीमकाथाना, सादुलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने हेतु नई रेल लाइनें बिछाने की मांग प्रमुख है।
इसके साथ ही झुंझुनूं से अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हरिद्वार, कोलकाता, गुवाहाटी, कटरा, उदयपुर, जोधपुर और श्रीगंगानगर के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करने तथा झुंझुनूं–जयपुर के बीच प्रतिदिन नई ट्रेनों की मांग भी उठाई गई है।
अभियान में शेखावाटी क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म की लंबाई-ऊंचाई बढ़ाने और फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग भी शामिल की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047500


