लायन्स क्लब झुंझुनूं की 45वीं चार्टर नाईट सम्पन्न, जरूरतमंदों को कंबल व फूड पैकेट वितरित
लायन्स क्लब झुंझुनूं की 45वीं चार्टर नाईट सम्पन्न, जरूरतमंदों को कंबल व फूड पैकेट वितरित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : लायन्स क्लब झुंझुनूं की 45वीं चार्टर नाईट समारोह गुरुवार को स्थानीय गाडिया टाउन हॉल में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन एस.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि लायन्स इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-1 के प्रांतपाल एमजेएफ लायन सुधीर वाजपेयी रहे।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत ने स्वागत करते हुए वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर 20 नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई तथा सेवाभावी सदस्यों, दानदाताओं एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। क्लब की पत्रिका “रश्मि पुंज” का विमोचन भी किया गया।
चार्टर नाईट से पूर्व जरूरतमंदों को कंबल एवं फूड पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और रात्रिभोज का आयोजन हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047500


