संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का उद्घाटन
आयुष पद्धतियां स्वस्थ जीवन की आधारशिला : राठौड़
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में गुरुवार को संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का उद्घाटन पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया। अतिथियों ने मेला परिसर में आयुष एवं औषधीय उत्पादों की स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी ली।
इस अवसर पर राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि आयुष आधारित चिकित्सा भारत की प्राचीन व वैज्ञानिक परंपरा है, जो जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम में अत्यंत उपयोगी है। विधायक हरलाल सहारण ने योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि आरोग्य मेला जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जो आमजन को योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जोड़ता है। आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि मेले में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, योग प्रदर्शन, औषधीय पौधों की जानकारी एवं आयुष उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मेले में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043637


