स्मार्ट मीटर के खिलाफ 12 जनवरी को महापंचायत:पुराने मीटर बहाल करने, सोलर-स्मार्ट मीटर अनिवार्यता खत्म करने की मांग
स्मार्ट मीटर के खिलाफ 12 जनवरी को महापंचायत:पुराने मीटर बहाल करने, सोलर-स्मार्ट मीटर अनिवार्यता खत्म करने की मांग
झुंझुनूं : झुंझुनूं में गुरुवार को बिजली उपभोक्ता स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई। यह बैठक शिक्षक भवन में किसान नेता फूलचंद ढेवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 12 जनवरी को अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर होने वाली ‘किसान महापंचायत’ की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में ये मांगें रखी गई
- समिति ने बिजली विधेयक 2025 को वापस लेने, स्मार्ट मीटरों को तुरंत बंद कर पुराने सामान्य मीटर बहाल करने और सोलर कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की है।
- इसके अलावा किसानों को दिन में थ्री-फेस बिजली और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग की।
बैठक में बिजली की कटौती और कम वोल्टेज को लेकर कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष जताया। कार्यक्रम की सफलता के लिए अखिल भारतीय किसान सभा, क्रांतिकारी किसान यूनियन और मुस्लिम न्याय मंच सहित विभिन्न संगठनों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक को रामचंद्र कुलहरि, मदन सिंह यादव और महीपाल पूनिया सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039574


