मां शाकंभरी पदयात्रा के लिए लंबी चुनरी बननी शुरू:महिलाएं मंगल गीत गाते हुए कर रहीं सिलाई, 3 जनवरी को महोत्सव
मां शाकंभरी पदयात्रा के लिए लंबी चुनरी बननी शुरू:महिलाएं मंगल गीत गाते हुए कर रहीं सिलाई, 3 जनवरी को महोत्सव
उदयपुरवाटी : मां शाकंभरी प्राकट्य महोत्सव के लिए पदयात्रा हेतु लंबी चुनरी बनाने का कार्य शुरू हो गया है। पहले चुनरियों को बूंटी लगाकर सजाया गया था, अब उनकी सिलाई की जा रही है। शहर के तामीड़ा मोहल्ले में महिलाएं उत्साहपूर्वक मंगल गीत गाते हुए चुनरियों की सिलाई कर रही हैं। यह कार्य धार्मिक और सामाजिक संस्था शाकंभरी कुटुंब के तत्वाधान में हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, इस वर्ष मां शाकंभरी का प्राकट्य महोत्सव 3 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक भव्य चुनरी पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए ये विशेष चुनरियां तैयार की जा रही हैं। इससे पहले, शहर के विभिन्न वार्डों, मोहल्लों और कॉलोनियों में महिलाओं के समूहों ने छोटी चुनरियों पर बूंटियां लगाकर उन्हें सजाया था। अब इन सभी चुनरियों को एक साथ सीलकर एक विशाल और लंबी चुनरी का रूप दिया जा रहा है।
तामीड़ा मोहल्ले में भगवती देवी, बुलकेश देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, संतोष देवी, गुड्डू, एकता कुमारी और सोनू सैनी सहित कई महिलाएं इस सिलाई कार्य में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। प्राकट्य महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अन्य सभी तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039502


