खेतड़ीनगर में वाजपेयी की जयंती मनाई:विधायक धर्मपाल बोले- देश को मिली एक नई दिशा, कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लेने का आह्वान
खेतड़ीनगर में वाजपेयी की जयंती मनाई:विधायक धर्मपाल बोले- देश को मिली एक नई दिशा, कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लेने का आह्वान
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के विधायक जनसुनवाई केंद्र में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सद्भावना दिवस के रूप में शपथ ली और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता धर्मा पहलवान ने की। सर्वप्रथम, अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए एक नई दिशा दी और युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
विधायक गुर्जर ने आगे कहा कि वाजपेयी पिछले कई दशकों में एक ऐसे नेता के रूप में उभरे, जिन्होंने विश्व के प्रति उदारवादी सोच और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता को महत्व दिया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक समानता का समर्थन करते हुए भारत को एक दूरदर्शी, विकसित, मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने में योगदान दिया।
उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया। वाजपेयी को देश और समाज की सेवा के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। विधायक ने कहा कि देश में अनेक महापुरुष हुए हैं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है और वे आज भी प्रेरणा स्रोत हैं; हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर रोहिताश बाडलवास, एडवोकेट महेंद्र छावड़ी, सुलतान रंवा, महेंद्र डोसी, एडवोकेट रोहिताश, सत्यवीर चिरानी, प्रताप अधाणा, सतीश खारड़िया, प्रमोद कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039700


