सीताराम लुगरिया बने भारतीय धानक धानुक धानका वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
सर्वसमाज के लोगों ने लुगरिया फार्म पहुंचकर दी बधाई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान
चूरू : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया को भारतीय धानक धानुक धानका वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्ति के बाद लुगरिया फार्म पर सर्वसमाज के लोगों ने पहुंचकर माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने “सीताराम लुगरिया जिंदाबाद” के नारे भी लगाए।
नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया ने संगठन के संरक्षक पूर्व सांसद नारायण सिंह केसरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर के.आर. वर्मा, राष्ट्रीय सचिव के.एल. धानक सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में धानक, धानुक व धानका समाज को संगठित कर “एक नाम–एक पहचान” की मुहिम चलाई जाएगी। जहां-जहां समाज पिछड़ेपन की स्थिति में है, वहां संगठन को मजबूत कर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर संत कबीर शिक्षा समिति के सचिव गुरु धानका ने सीताराम लुगरिया को बधाई देते हुए कहा कि वे पिछले लगभग 50 वर्षों से समाजहित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका अनुभव राष्ट्रीय स्तर पर धानक धानुक धानका समाज को नई गति और दिशा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश सैन बूंटिया, जिलाध्यक्ष महेंद्र बावलिया, प्रभुराम बागड़ी, विकास खन्ना लीलकी, सीताराम खरोड़, रामकुमार खांडा, संदीप लुगरिया, सुरेंद्र भांडिया, रोहिताश मीणा, सतपाल बागड़ी, लीलाधर शर्मा, सोनू सैन बूंटिया, बालचंद प्रजापत, रोहिताश प्रजापत, किस्तूरीचंद फौजी, राहुल कड़वासर, अनिल, राकेश, एडवोकेट बलराज मीणा, बजरंग कड़वासर, रामू कड़वासर, महेंद्र सैन दाऊदसर, प्रभु नायक, कुलदीप लुहार कड़वासर, मुकेश नायक, अशोक लुगरिया, रविंद्र इंदौरा, विपिन इंदौरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034066


