प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद मुकुंदगढ़ पहुंचे मुकेश दाधीच, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद मुकुंदगढ़ पहुंचे मुकेश दाधीच, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुकुंदगढ़ पहुंचे मुकेश दाधीच का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन पर मंडी बस स्टैंड पर आतिशबाजी की गई तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा ने गोविंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, घनश्याम शर्मा एवं पुजारी सुभाष शर्मा के साथ किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र चेजारा, उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, गुमान गुर्जर, कोषाध्यक्ष सुशील सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मनोज गोयल, बनवारी लाल शर्मा, रामस्वरूप बियाला, आत्माराम जोशी, विशंभर बिल, लूणचंद चेजारा, राकेश गुर्जर, सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र योगी, जगमाल सिंह शेखावत, बी.डी. शर्मा, विश्वनाथ जांगिड़, शक्ति शेखावत, अनिल जैजूसर, रोबिन गुज्जर, जयप्रकाश बेसवाल, विक्रम घोडेला, ओमजी स्टूडियो, बालकिशन बेरीवाला, विजय शर्मा, ओमप्रकाश डोटासरा, संतोष शर्मा, रामस्वरूप सुरोलिया, प्रमोद घाभाई, अशोक टेलर, बजरंग लाल जांगिड़, नंदकिशोर कुमावत, जाफर रंगरेज, आबिद हुसैन, प्रेमपाल, राजपाल, चंद्रपाल दुलर, नरोत्तम जोशी, श्रीराम पचलगिया, नागर पचलगिया, प्रमोद पचलगिया, आनंद घोडेला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए सभी मिलकर समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969419


