दिल्ली की सीएम झुंझुनूं में राणी सती मंदिर पहुंचीं:दर्शन किए, मंत्रोच्चार के साथ पूजा- अर्चना कीं, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
दिल्ली की सीएम झुंझुनूं में राणी सती मंदिर पहुंचीं:दर्शन किए, मंत्रोच्चार के साथ पूजा- अर्चना कीं, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
झुंझुनूं : दिल्ली की चीफ मिनिस्टर रेखा गुप्ता शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं पहुंचीं। सीएम पद की शपथ लेने के बाद अपने झुंझुनूं आगमन के दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध राणी सती मंदिर में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिए विशेष पूजा- अर्चना की।
मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से दिल्ली से रवाना होकर झुंझुनूं पहुंची थीं। जिला कलेक्टर अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक (SP), बृजेश ज्योति उपाध्याय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) अजय आर्य, उपखंड अधिकारी (SDM), कौशल्या विश्नोई ने उनकी अगवानी की।

मंदिर में विधि-विधान से की पूजा
राणी सती मंदिर पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से दिल्ली की सीएम का स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में दर्शन किए और पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न की। दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर की स्थापत्य कला और व्यवस्थाओं की सराहना भी की।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
झुंझुनूं पहुंचने पर विधायक राजेंद्र भांबू, हर्षिनी कुलहरी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल और राजकुमार मोरवाल ने उनका स्वागत किया।

फतेहपुर के लिए हुईं रवाना
राणी सती मंदिर में दर्शन और कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला फतेहपुर (सीकर) के लिए रवाना हो गया। प्रशासन ने झुंझुनूं से फतेहपुर बॉर्डर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969326


