युवा कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के बंद को लेकर अधीक्षण अभियंता का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया वापस
युवा कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के बंद को लेकर अधीक्षण अभियंता का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया वापस
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर आज युवा कांग्रेस चूरू द्वारा स्मार्ट मीटर के बंद को लेकर अधीक्षक अभियंता JDVVNL चूरू का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। अधीक्षक अभियंता द्वारा राजस्थान सरकार के आदेश को ना मानने पर कार्यकर्ताओं ने आदेश की प्रति जलाकर विरोध किया। जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर को लेकर आदेश में संशोधन किया गया परन्तु उसके बाद भी विद्युत विभाग जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रही है। नए विद्युत कनेक्शन में उपभोक्ता को अपनी मर्जी से मीटर ना देकर स्मार्ट मीटर के लिए बाध्य किया जा रहा है जो कि नियमो के खिलाफ हैं। आगामी दिनों में युवा कांग्रेस इसको लेकर बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान NSUI जिलाध्यक्ष नरपत रोलण, जिलाध्यक्ष मौसिम खान, प्रदेश सचिव हेमंत सैनी, प्रदेश सचिव अनीश खान, आमीन खान ए.एस.एम, शब्बीर खान, अमन दाधिच, सुरेंद्र मेघवाल, मीडिया प्रभारी महबूब खान नसवाण सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047713


