रामगढ़ शेखावाटी के दुदाराम नागौरा बने खाद्य सुरक्षा अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
रामगढ़ शेखावाटी के दुदाराम नागौरा बने खाद्य सुरक्षा अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : रामगढ़ शेखावाटी निवासी दुदाराम नागौरा का खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद पर चयन होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। बिसाऊ एससी-एसटी अधिकार मंच के अध्यक्ष एवं गोटा व्यवसायी इंद्राज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि दुदाराम नागौरा, उनके पुत्र कुलदीप चौहान (अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक) के साले हैं और पशु चिकित्सक डॉ. प्रकाश नागौरा के सुपुत्र हैं।
दुदाराम नागौरा प्रारंभ से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि शुरू से ही उन्हें पढ़ाई के लिए पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिला, जिसके चलते आज यह उपलब्धि हासिल हो सकी। उनके चयन को रामगढ़ शेखावाटी क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045161


