बाटड़ानाऊ गांव में घर में घुसकर महिला का मर्डर:पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर फरार हुआ आरोपी; छत पर खेल रहे बच्चे ने दी घटना की सूचना
बाटड़ानाऊ गांव में घर में घुसकर महिला का मर्डर:पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर फरार हुआ आरोपी; छत पर खेल रहे बच्चे ने दी घटना की सूचना
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बाटड़ानाऊ गांव में रविवार को एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की फतेहपुर से सीकर ले जाते समय मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घर में घुसकर महिला पर हमला
मृतका भगवानी देवी के बेटे सुरेंद्र बारोटिया द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि रविवार 14 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे वो किसी काम से मानासी गया हुआ था। घर पर उसकी मां भगवानी देवी अकेली थी। इसी दौरान पास के ही बाड़े में लकड़ियां काट रहा राजेंद्र पुत्र रामकुमार, जो परिवार से पुरानी रंजिश रखता है, एक सहयोगी के साथ घर में घुसा और तेजधार हथियार से उसकी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ी।
9 वर्षीय बच्चे ने दी घटना की सूचना
घटना के समय छत पर खेल रहे मृतका की देवरानी के 9 वर्षीय बेटे ने खून से लथपथ भगवानी देवी को देखा। वह तुरंत नीचे आया और दौड़कर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में महिला को फतेहपुर के धानुका अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सीकर रेफर किया गया। एसके अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने भगवानी देवी को मृत घोषित कर दिया।
पुरानी रंजिश और धमकियों का आरोप
परिजनों ने बताया कि आरोपी राजेंद्र मृतका के ही गोत्र का था और परिवार के अन्य लोगों से उनके संबंधों का विरोध करता था। वो पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
तीसरे दिन हुआ अंतिम संस्कार
पुलिस ने मृतका के बेटे सुरेंद्र की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। दुबई में रहने वाले मृतका के छोटे बेटे मंजीत के गांव पहुंचने के बाद मंगलवार को तीसरे दिन अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के पति का पहले ही निधन हो चुका है और दोनों बेटे अविवाहित हैं। वहीं, आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034648

