गुजरात की सरकारी स्कूल प्रधानाध्यापिका काजल पटेल गिरफ्तार:महिला डॉक्टर की हत्या की साजिश का आरोप, प्रेम-प्रसंग का शक था
गुजरात की सरकारी स्कूल प्रधानाध्यापिका काजल पटेल गिरफ्तार:महिला डॉक्टर की हत्या की साजिश का आरोप, प्रेम-प्रसंग का शक था
पिलानी : पिलानी पुलिस ने गुजरात की एक महिला डॉक्टर की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गुजरात के उझा की सरकारी स्कूल प्रधानाध्यापिका काजल पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद और पति के कथित प्रेम-प्रसंग के शक के चलते इस हत्या के लिए 15 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी।
21 नवंबर 2025 को लीखवा गांव के शराब ठेके पर फायरिंग हुई थी। पुलिस ने इस घटना पर तुरंत कार्रवाई की, जिसमें सचिन मेघवाल और अक्षय पंडित की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मामले में पुलिस ने झुंझुनूं, चूरू और हरियाणा में दबिश दी। इस दौरान नरहड़ निवासी हिमांशु चौधरी को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया।
हिमांशु के अनुसार, अक्टूबर 2025 में सचिन मेघवाल के माध्यम से पिलोद निवासी अनुज शर्मा ने गुजरात में एक महिला डॉक्टर की हत्या का प्रस्ताव दिया था। इस काम के लिए 15 लाख रुपए तय किए गए थे, जिसमें से एक लाख रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए, जिसकी पुष्टि बैंक खातों से हुई है। आरोपियों ने जयपुर से अवैध हथियार खरीदे और गुजरात जाकर वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी भी की। हालांकि, वहां की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों को देखते हुए उन्होंने हत्या की योजना को टाल दिया।
गुजरात से लौटने के बाद, आरोपियों ने दबाव में आकर लीखवा ठेके पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और खाली खोल बरामद किए हैं। जांच की कड़ियां जुड़ने पर इस पूरे षड्यंत्र की मुख्य साजिशकर्ता काजल पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1966111


