500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे:‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में सूरजगढ़ का किया प्रतिनिधित्व, विधायक श्रवण कुमार भी हुए शामिल
500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे:‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में सूरजगढ़ का किया प्रतिनिधित्व, विधायक श्रवण कुमार भी हुए शामिल
सिंघाना : दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई इस रैली में सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं के काफिले का नेतृत्व किया।
सूरजगढ़ क्षेत्र से 60 से अधिक कारों और 2 बसों का एक बड़ा काफिला इस महारैली में शामिल हुआ। नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना के अध्यक्ष डीपी सैनी ने बताया कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह पचेरी पुलिस थाने के पास एकत्र हुए और एक अनुशासित काफिले के रूप में दिल्ली के लिए रवाना हुए।
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘लोकतंत्र बचाओ’ संदेश को मजबूत करने और लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ महारैली में भाग लिया। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने रैली को मजबूती देने के साथ-साथ संगठन की एकजुटता और अनुशासन को भी प्रदर्शित किया।
महारैली में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और जनता के अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1966111


