लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने बांटे 40 कंबल:सहड़ का बास में बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को मिली राहत
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने बांटे 40 कंबल:सहड़ का बास में बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को मिली राहत
पचेरी : शेखावाटी क्षेत्र की सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने बुहाना तहसील के सहड़ का बास गांव में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। भीषण ठंड के मद्देनजर, गांव के बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को 40 कंबल दिए गए।
यह कार्यक्रम गांव के सरकारी स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें सीआई बनवारी लाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि उपसरपंच धर्मपाल चौरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पूर्व सरपंच ओमप्रकाश बोहरा, पूर्व पंच प्रभुदयाल, शिक्षाविद् सहीराम तूंदवाल, इन्द्राज, मनीराम और जोरावार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि सीआई बनवारी लाल यादव ने संस्था के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि विपरीत मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे सामाजिक कार्य समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट हरेश पंवार ने किया। उन्होंने बताया कि संस्था के इस प्रयास से भीषण ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। संस्था की महिला प्रकोष्ठ की मीना एच पंवार ने जानकारी दी कि लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रयासरत रहेगा।
इस अवसर पर तहसील प्रभारी नवीन कुमार, रामसिंह, श्रीराम, सिंहराम, निवास, दिनेश पंवार, मनोज, विकास, प्रदीप, केतन, सचिन सहित अन्य ग्रामीण और संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038131


