[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुर्जर समाज की बैठक, देवनारायण मंदिर खुलवाने पर चर्चा:मांडल में बंद मंदिर के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुर्जर समाज की बैठक, देवनारायण मंदिर खुलवाने पर चर्चा:मांडल में बंद मंदिर के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की

गुर्जर समाज की बैठक, देवनारायण मंदिर खुलवाने पर चर्चा:मांडल में बंद मंदिर के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के नजदीक धनावता स्थित ईशरानाथ महाराज के स्थान पर रविवार को गुर्जर समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भीलवाड़ा जिले के मांडल स्थित भगवान देवनारायण मंदिर को खुलवाने के लिए आंदोलन करने पर विचार-विमर्श किया गया।

देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केशरीपुरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समाज के लोगों को बताया गया कि भीलवाड़ा जिले के मांडल में गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण का मंदिर कई वर्षों से बंद है। लंबे समय से इस मंदिर में पूजा-अर्चना नहीं हो पा रही है।

धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक चुनाव से पहले लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेता मंदिर खुलवाने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे अपना वादा भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में समाज के सामने आंदोलन करने की आवश्यकता उत्पन्न हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए 19 दिसंबर को लोहार्गल स्थित देवनारायण मंदिर में गुर्जर समाज का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रस्तावित सम्मेलन में शेखावाटी के गुर्जर समाज सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भाग लेंगे।

इस अवसर पर बनवारी लाल कसाना, भजनाराम डोई हत्याज, मदन सिराधना देवीपुरा, नरेंद्र कसाना, मोहन भाटी, विनोद कसाना, कुरड़ा राम कोहली, श्याम गुर्जर और विकास गुर्जर सहित कई समाज बंधु उपस्थित थे।

Related Articles