खिरोड़ गैंगवार हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
खिरोड़ गैंगवार हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : गोठड़ा क्षेत्र के कैमरी की ढाणी, खिरोड़ में जमीन विवाद को लेकर हुई गैंगवार में श्रवण भादवासी गैंग के सक्रिय सदस्य एवं हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ रविकांत उर्फ गोलू स्वामी की हत्या के मामले में जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आठ वाहनों को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम भादवासी, जिला सीकर की जमीन को लेकर हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र कटेवा गैंग और श्रवण भादवासी गैंग के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 12 दिसंबर 2025 को कैमरी की ढाणी, खिरोड़ में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग हो गई। आपसी फायरिंग में श्रवण भादवासी गैंग के सदस्य कृष्णकांत उर्फ गोलू स्वामी की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं रविन्द्र कटेवा गैंग के सक्रिय सदस्य सुनील सुण्डा की भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर थाना गोठड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल व एमओबी टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल नवलगढ़ भिजवाया गया। मामले में मृतक के पिता प्रहलाद स्वामी की रिपोर्ट पर हत्या, फायरिंग एवं संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र कटेवा, विकास बटार, संदीप गिल और पंकज रूलानिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन थार, तीन कैम्पर, एक फॉर्च्यूनर और एक ब्रेजा गाड़ी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीमों द्वारा प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र कटेवा गैंग की अवैध संपत्तियों और वाहनों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है और शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037947


