[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में दिखा लेपर्ड:वन विभाग ने चलाया तलाशी अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में दिखा लेपर्ड:वन विभाग ने चलाया तलाशी अभियान

फतेहपुर में दिखा लेपर्ड:वन विभाग ने चलाया तलाशी अभियान

फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे के गांव बीबीपुर बीकमसरा की रोही में लेपर्ड दिखने की सूचना के बाद रविवार को दिनभर वन विभाग की टीम तलाश में जुटी रही। ग्रामीणों ने लेपर्ड देखने का दावा किया था, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्रामीणों से लेपर्ड दिखने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने गांव और आसपास के खेतों में दिनभर लेपर्ड के पदचिन्हों की तलाश की।

टीम ने मिले पदचिन्हों की तस्वीरें लीं और उन्हें जयपुर वन विभाग के अधिकारियों को भेजा। अधिकारियों ने इन पदचिन्हों की पुष्टि करते हुए बताया कि ये लेपर्ड (लेपर्ड) के ही हैं। वन विभाग की टीम ने पदचिन्हों का पीछा किया, लेकिन नेशनल हाईवे 65 पर पहुंचने के बाद आगे कोई निशान नहीं मिले। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लेपर्ड उत्तर दिशा की ओर गया होगा। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और लेपर्ड की कोई भी गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की हिदायत दी गई है।

Related Articles