फांसी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव:पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडना का लगाया आरोप; अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी
फांसी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव:पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडना का लगाया आरोप; अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी
थोई : थोई थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में शुक्रवार देर शाम विवाहिता का शव फांसी से झुलता मिला। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए थोई थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
ग्राम मगनपुरा (दांतारामगढ़) निवासी बनवारी लाल जांगिड़ (63) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री दिव्या जांगिड़ (30) का विवाह 29 अप्रैल 2022 को रूपपुरा निवासी रविकांत उर्फ पिंटू पुत्र राजेंद्र प्रसाद के साथ हुआ था। विवाह के दौरान सामर्थ्य से अधिक स्त्रीधन और नकद राशि दी गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक विवाह के कुछ समय बाद ही दिव्या के ससुराल पक्ष द्वारा नकद रुपये और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
परिजनों ने बताया कि रिश्ते को बनाए रखने के लिए कई बार समझाइश की गई और अब तक लगभग 5 लाख रुपये ससुराल पक्ष को दिए जा चुके थे, इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही।
पिता बनवारी लाल का आरोप है कि 12 दिसंबर 2025 को दहेज की मांग पूरी न होने पर दिव्या के ससुर राजेंद्र कुमार, सास ममता देवी, पति रविकांत उर्फ पिंटू, कृष्ण कुमार और मोहन लाल (निवासी पुजारी का वास, हाल निवासी रींगस) ने षड्यंत्रपूर्वक उसकी पुत्री की हत्या कर दी।
प्रार्थी ने बताया कि घटना के दिन सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट दिव्या ने उनकी पुत्रवधू आरती से फोन पर बात की थी और उस समय वह सामान्य स्थिति में थी। इसके बाद कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पुलिस के माध्यम से परिजनों को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतका दिव्या बीएड तक शिक्षित थी और अध्यापक भर्ती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035887
