[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब ने विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे:शहीद छतुसिंह स्कूल फदनपुरा में किया आयोजन, 61 को बांटी सामग्री

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब ने विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे:शहीद छतुसिंह स्कूल फदनपुरा में किया आयोजन, 61 को बांटी सामग्री

श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब ने विद्यार्थियों को स्वेटर बांटे:शहीद छतुसिंह स्कूल फदनपुरा में किया आयोजन, 61 को बांटी सामग्री

फतेहपुर : श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब ने शनिवार को शहीद छतुसिंह स्कूल फदनपुरा में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 61 जरूरतमंद स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। यह कार्यक्रम MJF लायंस रिंकू बियाणी के आर्थिक सहयोग और मनोज शर्मा की प्रेरणा से हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच फूलाराम चौहान ने की। मुख्य अतिथि क्लब अध्यक्ष लायन सीताराम सोनी थे, जबकि लायन रिंकू बियाणी, लायन अमित तिवाड़ी, लायन उर्मिला शर्मा, लायन गोपी राम सर्राफ, लायन करण सिंह जाखड़ और लायन मनोज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस मौके पर किशन बियानी, भूराराम राठी, चंद्रकला, सुमन देवी, उर्मिला देवी, इंदिरा देवी, गणेश कुमार, सुनील सिंह, स्कूल स्टाफ, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

Related Articles