‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाएंगे महर्षि का जन्मदिन:भाजपा की बैठक में लिया निर्णय, 20 दिसंबर को होगा विशेष आयोजन
'सेवा संकल्प दिवस' के रूप में मनाएंगे महर्षि का जन्मदिन:भाजपा की बैठक में लिया निर्णय, 20 दिसंबर को होगा विशेष आयोजन
रतनगढ़ : रतनगढ़ में भाजपा शहर मंडल की बैठक शनिवार दोपहर भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश महर्षि ने बताया कि भाजपा 20 दिसंबर को पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि का जन्मदिन ‘सेवा संकल्प दिवस’ के तौर पर मनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा कार्यों को हमेशा सर्वोपरि मानती है।
महर्षि ने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं और उनका मान-सम्मान सबसे पहले है। बैठक को भाजपा नेता हनुमान सिंह शेखावत, दीपक मुरारका, हनीफ खत्री, गौतम महर्षि, सुरेंद्रसिंह, भारत रांकावत और सलीम खान ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर निरंजन रूंथला, किशन सैनी, किशनलाल घोड़ेला, प्रदीप सैनी, निखिल इंदौरिया, प्रवीण शर्मा, बजरंग लुहानीवाल, जगदीश सांखोलिया, हीरालाल प्रजापत, सुनील शर्मा, मुकेश प्रजापत, रामकिशन गौरीसरिया, राजेंद्र चांदगोठिया, रामगोपाल चौधरी और अशोक पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035688
