[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद राजकुमार स्कूल भैंसली में बाल संसद गठित:विद्यार्थियों को स्वच्छता, शिक्षा, खेल की जिम्मेदारियां सौंपी गईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

शहीद राजकुमार स्कूल भैंसली में बाल संसद गठित:विद्यार्थियों को स्वच्छता, शिक्षा, खेल की जिम्मेदारियां सौंपी गईं

शहीद राजकुमार स्कूल भैंसली में बाल संसद गठित:विद्यार्थियों को स्वच्छता, शिक्षा, खेल की जिम्मेदारियां सौंपी गईं

सादुलपुर : सादुलपुर के शहीद राजकुमार स्कूल भैंसली में शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बाल संसद में कक्षा-11 की प्रतीक्षा कंवर को प्रधानमंत्री और कक्षा-12 की निकिता को उपप्रधानमंत्री चुना गया। इसके अलावा कक्षा-9 की किस्मत को गृहमंत्री, कक्षा-11 के सचिन को पर्यावरण मंत्री, कक्षा-12 के शुभम को शिक्षामंत्री, कक्षा-10 की मुस्कान को सांस्कृतिक मंत्री, कक्षा-12 की मनीषा को अनुशासन मंत्री, कक्षा-11 की प्रीति को स्वास्थ्य मंत्री और कक्षा-11 की दीपिका को खेल मंत्री बनाया गया।

चयनित सभी बाल संसद सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रमेश कुल्हरी ने सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर प्राचार्य हनुमान सिंह श्योराण सहित मंजु कुमारी, विकास कुमार, मनीषा सैनी, पूनम पिलानिया (सभी प्राध्यापक), सत्यवीर सिंह, राजपाल सिंह (दोनों वरिष्ठ अध्यापक), रमेश कुल्हरी (वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक), सरिता गजराज, उमराव सिंह, नरेश कुमारी, जगदीश प्रसाद, सुमन (अध्यापक) और गौतम यादव (वरिष्ठ सहायक) उपस्थित रहे। अंत में, प्राचार्य हनुमान सिंह श्योराण ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles