[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां ने SDM से मुलाकात की:सुलखनिया छोटा गांव में सैनी माली समाज की श्मशान भूमि ऑनलाइन करने की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां ने SDM से मुलाकात की:सुलखनिया छोटा गांव में सैनी माली समाज की श्मशान भूमि ऑनलाइन करने की मांग

पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां ने SDM से मुलाकात की:सुलखनिया छोटा गांव में सैनी माली समाज की श्मशान भूमि ऑनलाइन करने की मांग

सादुलपुर : सादुलपुर के सुलखनिया छोटा गांव में सैनी माली समाज के लोगों ने अपनी श्मशान भूमि को ऑनलाइन दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनियां ने उपखंड अधिकारी डॉ. मनोज खेमादा से मुलाकात की। समाज के सदस्यों ने बताया- यह श्मशान भूमि पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनियां के कार्यकाल के दौरान सैनी माली समाज के लिए आवंटित की गई थी। अब वो इसे राजस्व रिकॉर्ड में चिन्हित कर ऑनलाइन दर्ज कराना चाहते हैं।

शनिवार सुबह हुई इस मुलाकात में डॉ. कृष्णा पूनियां के साथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन सैनी, सुलखनिया छोटा गांव के रामू सैनी, महावीर सैनी और सावरमल सैनी भी मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनियां, हैदर अली और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर एसडीएम राजगढ़ से श्मशान भूमि को शीघ्र चिन्हित कर ऑनलाइन करने का आग्रह किया।

Related Articles