खेतड़ी अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न: अध्यक्ष पद पर एडवोकेट उदयभान सिंह ने हवासिंह बबेरवाल को 10 वोटों से हराकर जीत दर्ज की
खेतड़ी अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न: अध्यक्ष पद पर एडवोकेट उदयभान सिंह ने हवासिंह बबेरवाल को 10 वोटों से हराकर जीत दर्ज की
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी न्यायालय परिसर में शुक्रवार को अभिभाषक संघ खेतड़ी के चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट उदयभान सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी हवासिंह बबेरवाल को 10 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में बने अभिभाषक संघ अध्यक्ष कार्यालय में सुबह 10 बजे वकीलों के चुनाव शुरू करवाए गए। करीब साढ़े तीन बजे परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए उदयभान सिंह, हवासिंह बबेरवाल व आलोक मान मैदान में थे।
चुनाव में कुल 147 में से 144 मत पड़े, जिनमें 142 मत वैध पाए गए। उदयभान सिंह को 63 मत, हवासिंह बबेरवाल को 53 मत तथा आलोक मान को 26 मत मिले। इस प्रकार उदयभान सिंह 10 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सैनी, महासचिव पद पर सतीश कुमार सैनी, संयुक्त सचिव पर टिकट जांगिड़, कोषाध्यक्ष पर नंदकिशोर बबेरवाल तथा लाइब्रेरियन पद पर सुनीता कुमावत निर्विरोध चुने गए थे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदयभान सिंह ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद वकीलों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर उनका समाधान करवाया जाएगा। परिणाम आने के बाद न्यायालय परिसर में विजेता पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
इस मौके पर अमरसिंह गुर्जर, एडवोकेट भूपेंद्र सोनी, अजीत सिंह तंवर, वीरेंद्र कुमार यादव, गिरधारी लाल सैनी, बजरंग सिंह, माडुराम सैनी, महिपाल दौराता, मोहम्मद फारूक, सुभाष कुमावत, सुरेश सैनी, विजय कुमार, धर्मपाल खटाना, मुकेश पोसवाल, महावीर जांगिड़, राजेश यादव, विजय जांगिड़, विजेंद्र सैनी, सुभाष दाधीच, प्रवीण कुमार जेवरिया, रेणु प्रजापत, आशा लोहिया, प्रतीक्षा माली, पूजा राजपूत सहित अनेक वकील मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972283


