[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में कल विरासत दिवस समारोह:स्वामी विवेकानंद-राजा अजीत सिंह की स्मृति में आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में कल विरासत दिवस समारोह:स्वामी विवेकानंद-राजा अजीत सिंह की स्मृति में आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

खेतड़ी में कल विरासत दिवस समारोह:स्वामी विवेकानंद-राजा अजीत सिंह की स्मृति में आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

खेतड़ी : खेतड़ी के अजीत विवेक संग्रहालय परिसर में शुक्रवार को विरासत दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। रामकृष्ण मिशन के कार्यकर्ता इस समारोह को सफल बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। मिशन के पदाधिकारियों ने पन्ना शाह तालाब पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि विरासत दिवस समारोह 12 दिसंबर को मनाया जाएगा। स्वामी विवेकानंद और देश को सनातन धर्म की अग्रिम पंक्ति में लाने में खेतड़ी विरासत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अजीत-विवेक की विरासत

राजा अजीत सिंह के सहयोग से ही स्वामी विवेकानंद 1893 में शिकागो धर्म सम्मेलन में पहुंचे थे, जहां उन्होंने सनातन धर्म और संस्कृति का परचम लहराते हुए देश को विश्व में विख्यात किया था। राजा अजीत सिंह और स्वामी विवेकानंद की गहरी मित्रता के कारण खेतड़ी को एक अलग पहचान मिली।

इसी दोस्ती और उनकी यादों को चिरस्थायी बनाने के लिए खेतड़ी में ऐसे ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। विरासत दिवस को भव्य रूप से मनाने की योजना है। अजीत विवेक संग्रहालय को सजाया जाएगा और स्वामी विवेकानंद व राजा अजीत सिंह की झांकियां पूरे कस्बे में नगर भ्रमण करेंगी।

खेतड़ी में विरासत दिवस पर होने वाले ये कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में अपनी अलग पहचान रखते हैं। ये क्षेत्र की जनता को धर्म और संस्कृति के प्रति आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करते हैं। बैठक में समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर स्वामी सुभगानंद महाराज, स्वामी हरिहरानंद महाराज, लीलाधर सैनी, अनिल सैनी, कृष्ण कुमार, राहुल शर्मा, चंद्र मोहन सैनी, सुनील सैनी, नागेंद्र कुमार, राजेश राजोरिया, राजू सैनी, शाहरुख सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles