रथ को खींचने उमड़े श्रद्धालु:भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र नगर भ्रमण पर निकले
रथ को खींचने उमड़े श्रद्धालु:भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र नगर भ्रमण पर निकले
चिड़ावा : चिड़ावा में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। स्टेशन रोड स्थित डालमिया खेलकूद मैदान से शुरू हुई इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा नगर भ्रमण पर निकले। श्री हरिनाम संकीर्तन प्रचार मंडल और प्रवासी खींवसिका (केडिया) परिवार के सौजन्य से यह यात्रा निकाली गई।
यात्रा की रवानगी से पूर्व भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों को विधिवत विराजित किया गया। मधुबन आश्रम ऋषिकेश के स्वामी परमानंद प्रभु और उनके साथ आए संतों ने विग्रहों का श्रृंगार किया। बैंकॉक प्रवासी विनय कुमार-शकुंतला केडिया और मुंबई प्रवासी प्रेम कुमार-कुसुम केडिया परिवार ने पंडितों के आचार्यत्व में विग्रहों की पूजा-अर्चना की।

संकीर्तन प्रचार मंडल और जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन समिति के संयोजन में यह यात्रा स्टेशन रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड और मंड्रेला तिराहा होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा का समापन पिलानी रोड स्थित वृंदावन फार्म हाउस पर हुआ, जहां मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों को मंदिर के गर्भ गृह में विराजित किया गया। इसके बाद महाआरती हुई और भगवान को प्रसाद का भोग लगाया गया।
रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु 30 मीटर लंबी रस्सी से रथ को खींचते नजर आए। हरे कृष्ण-हरे राम के संकीर्तन और ढोल-मृदंग की थाप पर झूमते हुए भक्तों ने भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत प्रदर्शन किया। स्वामी परमानंद प्रभु और उनके साथ आए संतों ने भी धार्मिक धुनों पर नृत्य किया, जिससे पूरा इलाका भगवान जगन्नाथ और हरे राम हरे कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर पूर्वी अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन समिति अध्यक्ष मनोहर लाल जांगिड़, प्रभात फेरी के टीना रामचंद्र शर्मा, श्री रामलीला परिषद अध्यक्ष प्रमोद अरड़ावतिया, सचिव सुशील पदमपुरिया, श्याम जांगिड़, सुरेंद्र शर्मा, नवीश शर्मा, प्रकाश, कैलाश, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, आशीष मिश्रा, अविनाश, सुनील शर्मा, राकेश शर्मा, शंकरलाल वर्मा, राजकुमार जिसपाल, राधेश्याम सुखाडिया, प्रशांत कुमावत, आशीष शर्मा, पवन पांडे, रेखा शर्मा, संदीप हिम्मतरामका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा के समापन के बाद वृंदावन फार्म हाउस में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1966127


