[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में काटली नदी को किया अतिक्रमण मुक्त:70 अवैध कब्जे हटाए गए, जिला कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में काटली नदी को किया अतिक्रमण मुक्त:70 अवैध कब्जे हटाए गए, जिला कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

झुंझुनूं में काटली नदी को किया अतिक्रमण मुक्त:70 अवैध कब्जे हटाए गए, जिला कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले की जीवनधारा मानी जाने वाली काटली नदी के बहाव क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए गुरुवार को एक बड़ा अभियान चला। यह कार्रवाई उदयपुरवाटी और झुंझुनू तहसील के अंतर्गत आने वाले बागोली, काटलीपुरा और भड़ौंदा कलां क्षेत्रों में की गई। इस अभियान के तहत नदी के प्राकृतिक मार्ग पर किए गए 70 चिह्नित अवैध कब्जों को हटाया गया। झुंझुनू क्षेत्र में भड़ौंदा कलां गांव में सबसे ज्यादा 36 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।

झुंझुनूं तहसीलदार महेंद्र मूंड ने बताया- इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बगड़ थानाधिकारी हरजिंदर सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक मीणा सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

झुंझुनू क्षेत्र में भड़ौंदा कलां गांव में सबसे ज्यादा 36 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।

उदयपुरवाटी क्षेत्र: 34 अतिक्रमणों पर चला बुल्डोजर

उदयपुरवाटी तहसीलदार झुंडाराम कुड़ी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि काटलीपुरा और बागोली गांवों में नदी के बहाव क्षेत्र में कुल 34 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। इनमें से 20 अतिक्रमण खेती हर भूमि के रूप में थे। 14 अतिक्रमण व्यवसायिक और आवासीय प्रकृति के थे।

ग्रामीणों के सहयोग से आसान हुई राह

तहसीलदार कुड़ी ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों को 10 दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद, कार्रवाई से दो दिन पहले समझाइश कर अतिक्रमण स्थलों को खाली करवा दिया गया था। अग्रिम सूचना और सकारात्मक संवाद के चलते, ग्रामीणों ने प्रशासन के इस महत्वपूर्ण कार्य में पूरा सहयोग किया, जिससे अभियान बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles