धोद कॉलेज में स्टाफ, पानी की कमी:इस साल के बजट सत्र में खुला था, वर्तमान में 87 स्टूडेंट्स का नामांकन, सुविधा बढ़ाने की मांग
धोद कॉलेज में स्टाफ, पानी की कमी:इस साल के बजट सत्र में खुला था, वर्तमान में 87 स्टूडेंट्स का नामांकन, सुविधा बढ़ाने की मांग
धोद : धोद क्षेत्र में इसी शैक्षणिक सत्र में शुरू हुए नए राजकीय महाविद्यालय को सरकार की सौगात माना गया था। सरकार ने इसी साल के बजट में इस कॉलेज की घोषणा की थी। वर्तमान में कॉलेज में लगभग 87 छात्र-छात्राओं का नामांकन है।
हालांकि कॉलेज शुरू होने के साथ ही छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को स्टाफ की कमी और कॉलेज की अव्यवस्थित स्थिति के संबंध में धोद के उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
कॉलेज में स्टाफ की कमी
छात्र अंकित सैनी ने बताया कि कॉलेज में नियमित स्टाफ की कमी के कारण कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में विद्या संबल योजना के तहत स्टाफ नियुक्त किया गया है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
पीने के पानी की व्यवस्था नहीं
कॉलेज वर्तमान में अस्थायी भवन में संचालित हो रहा है। यहां पीने के पानी की समस्या, शौचालयों की कमी और अपर्याप्त सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इन अव्यवस्थाओं के कारण छात्रों की पढ़ाई और दैनिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं।
छात्रों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी स्टाफ की नियुक्ति करने और कॉलेज में आवश्यक सुविधाओं में सुधार करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुचारू शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
ज्ञापन सौंपते समय अजय कुड़ी, प्रवीण सिंह, मितेश मीणा, संदीप वर्मा, निकेश मीणा, राजेश कुमार, प्रियांशु शर्मा, अंकित सैनी, मनीष सैनी, सुमित सेवदा, नितेश शर्मा, प्रिंस योगी, विकास योगी, अशोक कुमार और सुरेंद्र वर्मा सहित कई छात्र उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047962


