[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कंचनपुर में सफ़ाई व्यवस्था में लापरवाही:एबीडीओ और अतिरिक्त बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, जगह-जगह लगे मिले कचरे के ढेर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कंचनपुर में सफ़ाई व्यवस्था में लापरवाही:एबीडीओ और अतिरिक्त बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, जगह-जगह लगे मिले कचरे के ढेर

कंचनपुर में सफ़ाई व्यवस्था में लापरवाही:एबीडीओ और अतिरिक्त बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, जगह-जगह लगे मिले कचरे के ढेर

सीकर : कंचनपुर में अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी (एबीडीओ) बजरंग लाल यादव ने स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में कई स्थानों पर कचरे के ढेर पाए गए। निरीक्षण के समय गांव में केवल दो सफाई कर्मचारी ही मौके पर मौजूद मिले। यादव ने सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया, जहाँ साफ-सफाई में कमी पाई गई।

एबीडीओ बजरंग लाल यादव ने ग्राम विकास अधिकारी को सफाई व्यवस्था में सुधार लाने हेतु तत्काल और सख्त निर्देश दिए। उन्होंने रोजाना साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी निखिल कुमार ने बताया कि सफाई ठेकेदार से बात करके आज ही पूरी सफाई करवाई जाएगी।यह निरीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब सरकार पूर्ण स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दे रही है।

Related Articles