[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

5 महीने की प्रेग्नेंट 15 साल की लड़की की हत्या:परिजनों ने नहीं उठाया शव, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

5 महीने की प्रेग्नेंट 15 साल की लड़की की हत्या:परिजनों ने नहीं उठाया शव, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

5 महीने की प्रेग्नेंट 15 साल की लड़की की हत्या:परिजनों ने नहीं उठाया शव, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

चूरू : चूरू में 10 वीं क्लास की 15 साल की लड़की की लाश मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लड़की 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। घरवालों ने शव लेने से इनकार कर दिया। वे धरने पर बैठ गए और हत्यारे को पकड़ने की मांग पर अड़ गए हैं। मामला बीदासर थाना क्षेत्र का है। नाबालिग के पिता ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। FIR में बताया- मैं सुबह 5:30 बजे घर से निकला था। उस समय बेटी घर पर सो रही थी। करीब 15 मिनट बाद लौटा। तब बेटी घर पर नहीं थी। पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वह जंगल की ओर गई है।

करीब आधे घंटे बाद भी नहीं लौटी तो इधर-उधर तलाश किया। वह नहीं मिली। घर आकर भाई को कॉल कर पूछा तो उसने बताया कि वह उसके घर भी नहीं आई। इसके बाद मैंने पत्नी के साथ आसपास के खेतों और बंद पड़ी खदानों में तलाश किया। तभी बड़े पत्थर के पास बेटी के पैर दिखाई दिए। वहां जाकर देखा तो वह जमीन पर अचेत पड़ी थी। उसको हाथ लगाकर हिलाया, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। बेटी की गर्दन और जबड़े पर निशान थे। सोमवार शाम 5 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया, जिसमें लड़की के 5 महीने की प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने सोमवार को किया घटना स्थल का मौका मुआयना।
पुलिस ने सोमवार को किया घटना स्थल का मौका मुआयना।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

बीदासर सरकारी अस्पताल के सामने धरने पर बैठे लोगों ने हत्या के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हत्या में एक से अधिक आरोपी है, तो मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए। सर्द रात के बावजूद ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

ग्रामीणों से बातचीत विफल

धरने पर बैठे ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए सुजानगढ़ एएसपी दिनेश कुमार बीदासर पहुंचे। एएसपी ने धरने पर बैठे ग्रामीणों से बातचीत की, मगर ग्रामीण हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। धरना स्थल पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है।

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन उनकी मांग पूरी किए बिना धरना खत्म कराने की कोशिश न करे। उन्होंने दोहराया कि उनकी मुख्य मांग हत्यारे की गिरफ्तारी है और जब तक कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा।

Related Articles