भानीपुरा में बिजली की समस्या:किसानों को रात में सिंचाई से परेशानी, दिन में आपूर्ति की मांग को लेकर अधिकारियों से मिले ग्रामीण
भानीपुरा में बिजली की समस्या:किसानों को रात में सिंचाई से परेशानी, दिन में आपूर्ति की मांग को लेकर अधिकारियों से मिले ग्रामीण
सरदारशहर : भानीपुरा तहसील क्षेत्र में बिजली समस्याओं को लेकर किसानों में असंतोष बढ़ रहा है। इसी संबंध में, भानीपुरा के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल चूरू जिला मुख्यालय पहुंचा। उन्होंने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर गांवों में दिन के समय नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रात के समय बिजली आपूर्ति से किसानों को सिंचाई में लगातार परेशानी हो रही है। दिन में बिजली मिलने से फसलों की सिंचाई सुचारु रूप से हो सकेगी और किसानों को सुरक्षा जोखिमों से भी राहत मिलेगी।
अधीक्षण अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसानों की समस्या से एमडी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द ही समाधान निकालने के लिए गंभीरता से कार्यवाही करेगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य दुर्गा मेघवाल, गिरधारीलाल पारीक और शिशपाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग दोहराई। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि विभाग इस मामले में जल्द निर्णय लेकर उन्हें राहत प्रदान करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044057


