लेखक धर्मपाल गाँधी ने पूर्व मंत्री परसराम मोरदिया से की मुलाकात
लेखक धर्मपाल गाँधी ने पूर्व मंत्री परसराम मोरदिया से की मुलाकात
झुंझुनूं : आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष और प्रख्यात लेखक धर्मपाल गाँधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री गाँधीवादी नेता परसराम मोरदिया से जयपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें ‘क्रांति का आगाज़’ और ‘आज़ादी की राहों में’ पुस्तक भेंट की और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान बाबा रामदेव मंदिर विकास समिति लोहार्गल के अध्यक्ष मनोहर लाल मोरदिया, उपाध्यक्ष बलवीर भूकर, कोषाध्यक्ष सुखराम मेघवाल, ताराचंद, राजवीर आदि अन्य लोग मौजूद रहे। सचिव धर्मपाल गाँधी सहित बाबा रामदेव मंदिर विकास समिति लोहार्गल के पदाधिकारियों ने मंदिर के प्रधान ट्रस्टी परसराम मोरदिया के सामने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और भविष्य में मंदिर विकास की कार्य-योजना के बारे में अवगत करवाया। मंदिर के प्रधान ट्रस्टी और भामाशाह परसराम मोरदिया ने बाबा रामदेव मंदिर और समाज विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कांग्रेस के कद्दावर नेता परसराम मोरदिया राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष और राजस्थान सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह सीकर जिले में लक्ष्मणगढ़ और धोद विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक चुने गये हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042346


