[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फोगां में स्कूल का नामकरण, प्रवेश द्वार का लोकार्पण:स्वतंत्रता सेनानी को ग्रामीणों ने किया नमन, महिला कॉलेज की उठाई मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

फोगां में स्कूल का नामकरण, प्रवेश द्वार का लोकार्पण:स्वतंत्रता सेनानी को ग्रामीणों ने किया नमन, महिला कॉलेज की उठाई मांग

फोगां में स्कूल का नामकरण, प्रवेश द्वार का लोकार्पण:स्वतंत्रता सेनानी को ग्रामीणों ने किया नमन, महिला कॉलेज की उठाई मांग

सरदारशहर : सरदारशहर के ग्राम फोगां (भरथरी) में स्वतंत्रता सेनानी गोपाल सिंह राजवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नामकरण और प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया। इस समारोह में पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ की पत्नी चांद कंवर, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया और चूरू विधायक हरलाल सहारण शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी गोपाल सिंह राजवी की प्रतिमा और चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

छात्राओं के लिए कॉलेज की मांग की

पूर्व प्रिंसिपल ओमप्रकाश शर्मा ने इस अवसर पर लड़कियों के कॉलेज की स्थापना की मांग रखी। उन्होंने बताया कि फोगां के आसपास 10-12 गांव हैं, जहां से 12वीं के बाद छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है। विधायक हरलाल सहारण ने इस मांग पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

चांद कंवर राठौड़ ने स्वतंत्रता सेनानी गोपाल सिंह राजवी के संघर्षपूर्ण जीवन और योगदान का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने कहा कि गांव का यह गौरवपूर्ण इतिहास नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझड़िया ने बच्चों को स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल-कूद के महत्व पर सुझाव दिए।

ये हुए शामिल

लोकार्पण राजवीर परिवार की ओर से किया गया, जिसमें नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित और जिला प्रमुख वंदना आर्य भी शामिल थी। मंच पर अन्य अतिथियों में गिरधारीलाल पारीक, पंचायत समिति सदस्य श्योकरण पोटलिया, भालेरी थाना प्रभारी मंगू सिंह, सरपंच बनवारी लाल, पूर्व प्रिंसिपल ओमप्रकाश शर्मा, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष इसरराम डूडी, राजेंद्र सिंह छाजुसर, पूर्व प्रधान भीखम सिंह राठौड़, दुर्गाराम पारीक और ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राजवी मौजूद थे।

Related Articles