क्रिकेट खेल रहे बच्चे के गले में चुभा सरिया:बंद घर से गेंद लाते समय गेट पर लगे नुकीले सरिए से हुआ हादसा
क्रिकेट खेल रहे बच्चे के गले में चुभा सरिया:बंद घर से गेंद लाते समय गेट पर लगे नुकीले सरिए से हुआ हादसा
चूरू : चूरू में क्रिकेट खेलते समय एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बंद घर में गई गेंद को वापस लाते समय उसके गले में लोहे का सरिया चुभ गया। घायल बच्चे को तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यह घटना तब हुई जब 12 वर्षीय आवेश अपने दोस्तों के साथ गली में क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान गेंद एक बंद घर में चली गई। आवेश गेंद लेने के लिए घर के गेट के ऊपर से अंदर गया।
लहूलुहान हालत में पहुंचाया अस्पताल
उसने पहले गेंद को घर के बाहर फेंक दिया और फिर खुद गेट के ऊपर से बाहर आने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गेट पर लगा एक नुकीला लोहे का सरिया उसके गले में चुभ गया। इससे आवेश के गले में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा।
परिवार के सदस्य उसे लहूलुहान हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। इमरजेंसी स्टाफ ने तुरंत ईएनटी डॉक्टर को सूचना दी। डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर घायल आवेश का तत्काल इलाज किया। फिलहाल, बालक की हालत सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035757
