खेतड़ी में नाबालिग युवती का अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर आरोपी को पकड़ा, युवती को किया सकुशल बरामद
खेतड़ी में नाबालिग युवती का अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर आरोपी को पकड़ा, युवती को किया सकुशल बरामद
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया- रविवार सुबह एक परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी सुबह पांच बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की पर वो नहीं मिली। परिजनों ने इलाके के ही एक युवक पर अगवा करने का शक जताया था।
शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी के लिए एक विशेष टीम का गठन करने के निर्देश दिए। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल दस्तयाब कर लिया, साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया- गिरफ्तार आरोपी से मामले के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, हेड कॉन्स्टेबल शकुंतला, कॉन्स्टेबल निवेश, अनिल और महेश शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036382


