[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्योराणी बालाजी को मिला नवीन राजस्व ग्राम का दर्जा:पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने 4 सड़कों,नए क्लास रूम का किया शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्योराणी बालाजी को मिला नवीन राजस्व ग्राम का दर्जा:पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने 4 सड़कों,नए क्लास रूम का किया शिलान्यास

श्योराणी बालाजी को मिला नवीन राजस्व ग्राम का दर्जा:पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने 4 सड़कों,नए क्लास रूम का किया शिलान्यास

जाखल : भोड़की स्थित श्योराणी बालाजी मंदिर परिसर में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने श्योराणी बालाजी नगर में चार प्रमुख सड़कों और एक नए कक्षा-कक्ष का शिलान्यास किया। गढ़वालो की ढाणी में ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने नवीन राजस्व ग्राम श्योराणी बालाजी नगर स्वीकृत करवाने के लिए पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास की गई सड़कों में मझाऊ से डूडी नगर, भोड़की से जाखल, डूडी नगर से मझाऊ और सतीयावाला जोहड़ से गिल्लाई जोहड़ी तक के निर्माण कार्य शामिल हैं। शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्योराणी बालाजी में नए कक्षा-कक्ष की आधारशिला भी रखी गई।

अपने संबोधन में चौधरी ने कहा कि राजस्व ग्राम बनने के बाद क्षेत्र को सड़क, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने गांवों को सड़कों से जोड़ना विकास की पहली आवश्यकता बताया और कहा कि इसी के तहत निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल के माध्यम से उदयपुरवाटी पंचायत समिति में स्वीकृत करवाए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के लंबे समय से किए जा रहे विकासात्मक प्रयासों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। समारोह का मंच संचालन सुरेश जाखड़ ने किया।

इस अवसर पर लीलाधर डूडी, कैलाश डूडी, जगदीश गढ़वाल, बनवारी गढ़वाल, श्रीचंद डूडी, पितराम डूडी, संजय डूडी, राजू डूडी, जयराम डूडी, मालीराम रणवा, नेकीराम गिल, सुरेश जांगिड़, सुरेश कुमावत, जुगल शर्मा, राधेश्याम गिल, कैलाश गढ़वाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles