[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में फिर बेखौफ चोर, दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात लेकर फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में फिर बेखौफ चोर, दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात लेकर फरार

रींगस में फिर बेखौफ चोर, दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात लेकर फरार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सिटी बस स्टैंड इलाके में बेखौफ चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े बड़ी चोरी को अंजाम दिया।

पूर्व पार्षद विष्णु गंगावत ने बताया कि वार्डवासी लालचंद टेलर के मकान में दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच चोरी हुई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के समय परिवार के सदस्य घर में ही दूसरे कमरों में मौजूद थे, इसके बावजूद चोर बेधड़क होकर अंदर घुस गए।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में अनजान लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी, लेकिन पुलिस गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

पूर्व पार्षद विष्णु गंगावत ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि सूचना देने के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है।

Related Articles